कानपुर में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा:स्काॅर्पियो से देते थे चोरी को अंजाम, लाइन शॉर्ट करके ट्रांसफार्मर और तार चुराते
कानपुर पुलिस ने स्कॉर्पियो से देर रात ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया। गिरोह के सात शातिर चोरों को पुलिस ने अरेस्ट करने के बाद कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया। बिठूर और चौबेपुर में ट्रांसफार्मर का कॉपर और लाखों का बिजली का तार चोरी करने के बाद गिरोह पुलिस के रडार पर आया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गैंग का खुलासा किया। बिजली की लाइन शॉर्ट करने के बाद देते थे वारदात को अंजाम डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया। डीसीपी ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले चौबेपुर और बिठूर में शातिर चोरों ने लाइन में शॉर्ट सर्किट करने के बाद कई ट्रांसफार्मरों से कॉपर चोरी कर ले गए थे। इसके साथ ही कई किमी. दूरी तक बिजली के तार भी पोल से उतार ले गए थे। मामले में बिजली विभाग ने चौबेपुर और बिठूर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें खुलासे के लिए काम कर रही थीं। जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस को दिखाई थी, इस गाड़ी के नंबर और सर्विलांस की मदद से गिरोह के सरगना हनुमंत विहार नौबस्ता निवासी रंजीत श्रीवास्तव कबाड़ी तक पहुंची। उसकी दुकान से लाखों का चोरी किया गया कॉपर और तार बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि गैंग में गैंग में 6 और शातिर चोर शामिल हैं। स्कॉर्पियो से देते थे चोरी की वारदात को अंजाम ये सभी देर रात स्कॉर्पियो से ग्रामीण इलाकों में रेकी करते थे। इसके बाद सूनसान जगह पर लाइन को शॉर्ट सर्किट करके बंद कर देते और ट्रांसफार्मर से कुंतलों तांबे की क्वॉइल चोरी करते थे। इतना ही नहीं बिजली के पोल पर लगे तार भी चोरी कर लेते थे। पुलिस ने शातिरों के पास से चोरी का माल, कैश और स्कॉर्पियो कार के साथ लाखों का माल बरामद किया है। पकड़े गए शातिरों का अपराधिक इतिहास भी और सभी पेशेवर चोर हैं। सर्दी आते ही यह गैंग सक्रिय होकर इसी तरह से बिजली विभाग को लाखों की चपत लगाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम- ये माल हुआ बरामद डीसीपी ने बताया कि चोरों के पास से 68 हजार रुपए कैश, एल्युमीनियम तार 08 बंडल, कुल वजन 164 किलोग्राम, कॉपर बाइंडिंग 03 लच्छे, कुल वजन 98 किलोग्राम, ट्रांसफार्मर कॉइल 3 अदद, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार समेत अन्य माल बरामद किया है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25 हजार का इनाम दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)