अम्बेडकरनगर में EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू:BEL के इंजीनियर कर रहे जांच, विधानसभा चुनाव की तैयारी

Sep 28, 2026 - 20:09
0
अम्बेडकरनगर में EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू:BEL के इंजीनियर कर रहे जांच, विधानसभा चुनाव की तैयारी
अम्बेडकरनगर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया मंगलवार 29 सितंबर से शुरू होगी। प्रशासन ने सोमवार को एफएलसी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जांच के दौरान एम-3 मॉडल की सभी बेल निर्मित ईवीएम की तकनीकी जांच की जाएगी। जांच के बाद मशीनों को एफएलसी ओके और एफएलसी नॉट ओके श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि ईवीएम की तकनीकी जांच के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के विशेषज्ञ इंजीनियर जिले में पहुंचेंगे। विशेषज्ञों की टीम निर्धारित प्रक्रिया के तहत मशीनों की जांच करेगी। एफएलसी का कार्य सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक लगातार चलेगा। अधिकारियों के मुताबिक जब तक सभी संबंधित मशीनों की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक एफएलसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी के दौरान पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए नॉन-स्टॉप वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इससे ईवीएम की जांच के प्रत्येक चरण की निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एफएलसी की प्रक्रिया की जानकारी दी है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के आईडी कार्ड भी जारी किए गए हैं। प्रतिनिधि अपनी मौजूदगी में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया को देख सकेंगे। प्रशासन के अनुसार एफएलसी के दौरान निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी के जरिए जांच प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाएगा। चुनावी तैयारियों के तहत एफएलसी को ईवीएम की तकनीकी जांच का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User