अमेठी के तिलोई में बनेगा आधुनिक बस स्टेशन:परिवहन मंत्री ने की घोषणा, लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी ई-बसें

Oct 05, 2026 - 11:24
0
अमेठी के तिलोई में बनेगा आधुनिक बस स्टेशन:परिवहन मंत्री ने की घोषणा, लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी ई-बसें
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। इसके तहत तिलोई बस स्टॉप को हाईटेक बनाया जाएगा और यहां से लखनऊ व वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। मंत्री दयाशंकर सिंह बीती रात तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के यहां आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि तिलोई बस स्टेशन को आधुनिक बस स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू साथ ही, लखनऊ और वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। मंत्री ने इसे लागू करने के लिए जल्द ही अधिकारियों से बात करने की बात कही। इस अवसर पर सलोन विधायक अशोक कोरी और कई अन्य नेता मौजूद थे। इस घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में खुशी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User