पत्नी एक साल के बच्चे को लेकर गायब:फर्रुखाबाद में पति बोला- नाखून काटने को लेकर विवाद हुआ, CCTV में नजर आई

Oct 05, 2026 - 11:24
0
पत्नी एक साल के बच्चे को लेकर गायब:फर्रुखाबाद में पति बोला- नाखून काटने को लेकर विवाद हुआ, CCTV में नजर आई
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की पत्नी अपने एक साल के बच्चे को लेकर बिना बताए कहीं चली गई। पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। भोलेपुर निवासी आलोक त्रिपाठी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को नाखून काटने वाले कटर को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था। आलोक के मुताबिक, 27 सितंबर को जब वह काम से घर लौटे तो घर पर ताला लगा था। उनकी पत्नी और बच्चा गायब थे। उन्होंने तुरंत फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है। आलोक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर पत्नी और बच्चा गली से रेलवे स्टेशन की तरफ जाते दिखे। हालांकि, उनका फोन भी बंद आ रहा है, जिससे आलोक काफी परेशान हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User