अमेठी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू:EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू, DM और प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
अमेठी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का काम शुरू हुआ। यह काम गौरीगंज तहसील के वेयरहाउस में हो रहा है। बेंगलुरु से आए इंजीनियर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच जांच कर रहे हैं। सतर्कता से काम करने के निर्देश जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार दोपहर दो बजे निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक एथेल रोथांगसुई के साथ एफएलसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव की विश्वसनीयता के लिए मशीनों की तकनीकी जांच बहुत जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मानकों के हिसाब से काम पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह, अमृता सिंह और बंदोबस्त अधिकारी केलकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)