ईंट भट्टे की लेबर को लेकर भिड़े दो पक्ष:फर्रुखाबाद में धीमर नगला में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई, विवाद का वीडियो आया सामने

Sep 29, 2026 - 16:20
0
ईंट भट्टे की लेबर को लेकर भिड़े दो पक्ष:फर्रुखाबाद में धीमर नगला में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई, विवाद का वीडियो आया सामने
फर्रुखाबाद में कंपिल थाना क्षेत्र के धीमर नगला गांव में ईंट भट्ठे की लेबर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सोमवार रात शुरू हुआ विवाद मंगलवार सुबह फिर भड़क उठा। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक युवक के फायरिंग करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे ओमकार और अनार सिंह के पक्षों में लेबर को लेकर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करा दिया। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस बोली- फायरिंग की पुष्टि की जा रही मारपीट के दौरान एक पक्ष का युवक फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष के भाजपा बूथ अध्यक्ष से जुड़े होने की भी बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और मौके से जुड़े तथ्यों के आधार पर फायरिंग के आरोपों की पुष्टि की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे राज्यों में परिवार के साथ मजदूरी करने जाते हैं लोग ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर अक्सर ठेकेदारों के जरिए परिवार समेत दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं। स्थानीय स्तर पर मजदूरों को भट्ठों तक पहुंचाने में ठेकेदारों की भूमिका रहती है। सूत्रों के मुताबिक, मजदूर उपलब्ध कराने के बदले ठेकेदार को कमीशन भी मिलता है। भट्ठा मालिक भी मजदूरों की व्यवस्था के लिए ठेकेदार को एडवांस रकम देते हैं। इसी लेबर की व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User