अमेठी में 3 अक्टूबर को 2 घंटे गुल रहेगी बिजली:220 KV उपकेंद्र पर मेंटेनेंस, 7 फीडर पर असर

Oct 01, 2026 - 17:09
0
अमेठी में 3 अक्टूबर को 2 घंटे गुल रहेगी बिजली:220 KV उपकेंद्र पर मेंटेनेंस, 7 फीडर पर असर
अमेठी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते 3 अक्टूबर को सुबह 2 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अमेठी में बिजली विभाग ने मेंटेनेंस कार्य को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिशासी अभियंता विद्युत एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि 220 केवी विद्युत उपकेंद्र अमेठी पर 132 केवी मेन बस की जम्पर टाइटनिंग और अनुरक्षण कार्य कराया जाना है। यह कार्य 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते 33 केवी के सात फीडरों की बिजली प्रभावित होगी। इनमें ठेंगहा, भादर, खेरौना, कनोडिया सीमेंट फैक्ट्री, पीपरपुर, बड़गांव और एसएलएमजी बेवरेज पोषक शामिल हैं। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत तंत्र की बेहतर कार्यक्षमता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह अनुरक्षण कार्य जनहित में कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि मेंटेनेंस कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User