जनगणना प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित:मुरादाबाद में डीएम अनुनय झा ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Sep 30, 2026 - 20:00
0
जनगणना प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित:मुरादाबाद में डीएम अनुनय झा ने बांटे प्रशस्ति पत्र
मुरादाबाद में जनगणना कार्य के सफल और गुणवत्तापूर्णउत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा-भावना के लिए जनगणना के 02 जिला प्रभारी, 03 मास्टर ट्रेनर तथा 50 जनगणना सहायकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया है। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और शुद्धता के साथ आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित किया। कार्य के प्रति सजगता, अनुशासन, जनसहयोग प्राप्त करने की क्षमता तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के चलते ही इस अभियान को सफलता मिली है। अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली, परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस टीम द्वारा किया गया कार्य अन्य सरकारी विभागों और कार्मिकों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उल्लेखनीय योगदान के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, नगर आयुक्त सहित संबंधित जनगणना जिला प्रभारी, मास्टर ट्रेनर और जनगणना सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User