अमेठी में DJ की तेज आवाज पर शिकंजा:दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन सख्त, SP ने दी चेतावनी
अमेठी में आगामी दुर्गा पूजा और त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने DJ की तेज आवाज पर सख्ती शुरू कर दी है। SP सरवणन टी ने चेतावनी दी है कि अगर DJ की तेज आवाज से किसी की जान जाती है तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अमेठी में दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।त्योहारों में DJ की तेज आवाज पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि DJ संचालन के लिए निर्धारित नियमों और अनुमति का पालन करना अनिवार्य होगा। SP सरवणन टी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि मानक से अधिक ध्वनि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।अगर DJ की तेज आवाज से किसी व्यक्ति की जान जाती है तो मामले की गंभीरता के अनुसार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। निर्धारित सीमा और समय का पालन पुलिस के अनुसार जिले में त्योहारों के दौरान DJ संचालकों और आयोजकों को ध्वनि की निर्धारित सीमा और समय का पालन करना होगा।सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल के लिए लिखित अनुमति लेना जरूरी है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इनके इस्तेमाल पर सामान्य तौर पर रोक है। कई मुर्गियों के मरने का मामला गौरतलब है कि जिले में पहले भी तेज आवाज वाले DJ से हादसे हो चुके हैं। भादर क्षेत्र में DJ की तेज ध्वनि के दौरान दीवार गिरने की घटना हुई थी। वहीं पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में DJ की तेज आवाज से पोल्ट्री फार्म की कई मुर्गियों के मरने का मामला सामने आया था। इन घटनाओं के बाद लोगों में तेज आवाज में DJ बजाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। SP सरवणन टी ने कहा कि खुशी और धार्मिक आयोजन के नाम पर किसी की परेशानी या जान को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी, DJ बंद कराया जाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)