हापुड़ में युवक का फोन चोरी:भीड़ में जेब से निकाला मोबाइल, पुलिस अधीक्षक से बरामदगी की गुहार
हापुड़ में नई मंडी गढ़ रोड पर भीड़ के बीच एक युवक का आईफोन चोरी हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। भगवान पुरी निवासी बाबूलाल के बेटे अभिषेक 25 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे नई मंडी गढ़ रोड पर बिरयानी खा रहे थे। तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात शख्स ने उनकी जेब से फोन चुरा लिया। अभिषेक और उनके परिवार ने मोबाइल ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाबूलाल ने 30 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल में निजी जानकारी है, जिसके गलत इस्तेमाल होने का डर है। पत्र में थाना हापुड़ देहात के प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक से रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल ढूंढने की मांग की गई है। यह घटना भीम नगर चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)