सुलतानपुर का स्वाद पहुंचेगा वियतनाम:कैबिनेट मंत्री नंदी ने सराही गुणवत्ता, अवंतिका परिवार को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
सुलतानपुर जिले की प्रसिद्ध मिष्ठान एवं कैटरिंग फर्म 'अवंतिका स्वीट्स' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अवंतिका के मशहूर 'हर्बल खजूर पेड़ा' और 'केसर पेड़ा' का स्वाद अब वियतनाम में भी चखने को मिलेगा। भारत में वियतनाम के राजदूत एच.ई. न्गुयेन थान है और उनकी टीम ने इन विशेष पेड़ों का स्वाद चखने के बाद प्रशंसा की और फर्म को वियतनाम में उत्पाद एक्सपोर्ट करने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने भी स्टॉल का भ्रमण कर उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व अवंतिका रेस्टोरेंट के मालिक आलोक कुमार आर्य ने इसे पूरे जनपद का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मुकाम ग्राहकों के विश्वास और टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस खबर से जिले के व्यापारिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)