अमेठी में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले:मथुरा में आज नहीं तो कल बनेगा कृष्ण मंदिर
अमेठी में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मथुरा के विवादित स्थल पर आज नहीं तो कल कृष्ण मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि 120 करोड़ सनातनियों की यह इच्छा जल्द पूरी होगी। मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी के गौरीगंज डाक बंगले पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा हमेशा से उनका मुद्दा रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा, “उस विवादित स्थल को देखने के बाद इच्छा होती है कि कोई कुदाल हाथ में दे दे, तो इसे खोदकर हटा दूं।” सनातनी एकजुट हो जाते मंत्री ने कहा कि अगर राम मंदिर के समय सभी सनातनी एकजुट हो जाते, तो बाबर और उसके पिता की राम मंदिर और कृष्ण मंदिर गिराने की हिम्मत नहीं होती। हर सनातनी की इच्छा पूरी उन्होंने कहा कि सनातनी अब एकजुट हुए हैं और भारत फिर श्रेष्ठ राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा और हर सनातनी की इच्छा पूरी होगी। मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सनातन समाज की एकता देश की ताकत है। राम मंदिर बनने के बाद सनातनियों में नया आत्मविश्वास आया है। उन्होंने कहा कि इसी आत्मविश्वास के साथ मथुरा में कृष्ण मंदिर बनने का रास्ता खुलेगा। बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा हुई। समर्थकों ने इसका स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)