अपहृत मासूमों की बरामदगी करने वाले दरोगाओं को इनाम:44 टीमों ने एक महीने में 12 को घर पहुंचाया, CP ने 10-10 हजार दिए

Nov 20, 2026 - 01:24
0
अपहृत मासूमों की बरामदगी करने वाले दरोगाओं को इनाम:44 टीमों ने एक महीने में 12 को घर पहुंचाया, CP  ने 10-10 हजार दिए
वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुमशुदा बच्चों की तलाश और सकुशल बरामदगी करने वाले दरोगाओं को बेहतर काम के लिए पुरस्कृत किया। एक महीने में 12 अपहृत बच्चों को बरामद कर घर पहुंचाने वाले 10 उपनिरीक्षकों को परिश्रम एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए 10-10 हजार का नगद इनाम दिया। पुलिस आयुक्त ने गुमशुदगी/अपहरण से संबंधित प्रत्येक केस में बिना किसी विलंब के तत्काल FIR पंजीकृत करने और प्रभारी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्येक अपहरण या गुमशुदगी के प्रकरण में गोल्डन ऑवर्स प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिया। इसके साथ ही अपहृत-गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेस करने एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। अपहृत बच्चों की बरामदगी के प्रयासों की समीक्षा पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में गुमशुदगी एवं अपहरण से संबंधित पंजीकृत अभियोगों की विस्तृत समीक्षा की। कार्रवाई, तलाश के प्रयासों, विवेचना की प्रगति एवं बरामदगी के लिए अपनाई जा रही कार्ययोजना की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बच्चों के अपहरण के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की गाइडलाइन जारी की। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रत्येक अपहरण/गुमशुदगी के प्रकरण में प्रारंभिक समय की संवेदनशीलता एवं महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए गोल्डन ऑवर्स प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होते ही बिना किसी विलंब के प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ की जाए तथा अपहृत/ बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संभावित प्रयास तत्काल किए जाएं। डिजिटल फुटप्रिंट एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग - प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार डिजिटल फुटप्रिंट को अनिवार्य रूप से ट्रेस किया जाए। - तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर गुमशुदा/अपहृत बच्चों की लोकेशन एवं आवागमन के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाए। - विभिन्न तकनीकी माध्यमों एवं उपलब्ध संसाधनों का समन्वित उपयोग करते हुए तलाश की कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाए। - प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा कर बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। 2026 में 458 गुमशुदा में से 449 बच्चों की बरामदगी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु कुल 44 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए विगत 01 माह में कुल 12 गुमशुदा/अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी की गई है। बताया कि लापता या अपहृत बच्चों की बरामदगी के लिए गठित 44 विशेष टीमों द्वारा विगत 1 माह में 12 गुमशुदा/अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी की। वर्ष 2021 से कुल 2,907 गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी की गई। बरामदगी का औसत लगभग 98 प्रतिशत रहा। वर्ष 2026 में कुल 458 गुमशुदा बच्चों में से 449 बच्चों की सकुशल बरामदगी की। इन दरोगाओं को किया गया पुरस्कृत - निकिता सिंह थाना ए.एच.टी. – लगभग 3.5 वर्ष से गुम नाबालिग बालिका को जनपद जौनपुर से सकुशल बरामद किया। - राकेश कुमार द्विवेदी थाना ए.एच.टी. – लगभग 02 वर्ष से गुम नाबालिग बालिका को आंध्र प्रदेश से सकुशल बरामदगी की। - बृजेश कुमार पाण्डेय थाना ए.एच.टी. – लगभग 02 वर्ष से गुम नाबालिग बालिका को दिल्ली से सकुशल बरामद करने के संबंध में। - निकिता सिंह थाना ए.एच.टी. – लगभग 14 माह से गुम नाबालिग बालिका को सीतापुर से सकुशल बरामद किया। - रणवीर सिंह यादव थाना शिवपुर– लगभग 14 माह से गुम नाबालिग बालिका को मुम्बई से सकुशल बरामद करने के संबंध में। - मानवी शुक्ला थाना शिवपुर – लगभग 3 माह से गुम नाबालिग बालिका को कर्नाटक से सकुशल बरामद करने के संबंध में। - अपराजित सिंह थाना चौबेपुर – लगभग 2 माह से गुम नाबालिग बालिका को सूरत से सकुशल बरामद करने पर पुरस्कृत किया। - जितेन्द्र पाल सिंह थाना चौबेपुर– लगभग 1.5 माह से गुम 02 नाबालिग बालिकाओं को भरतपुर, राजस्थान से सकुशल बरामदगी की। - मुनीश चन्द्र दुबे थाना चोलापुर – लगभग 01 माह से गुम नाबालिग बालक को सकुशल बरामद करने के बाद घर पहुंचाया। - घनश्याम निषाद थाना चौबेपुर – लगभग 01 माह से गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने पर सीपी ने पुरस्कृत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User