अमेठी में तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Oct 01, 2026 - 14:39
0
अमेठी में तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
अमेठी में अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सचिन यादव को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मुसाफिरखाना पुलिस सुबह संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर सचिन यादव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई। तमंचा और 12 बोर का कारतूस मिला तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा और 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान सचिन यादव पुत्र राज नारायण यादव निवासी पूरे गोपाल दास चकदोहरी, मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के साथ ही अवैध हथियार रखने के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। चार पुलिसकर्मियों की टीम ने की गिरफ्तारी कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक महेश कुमार पाल, हेड कांस्टेबल शैलेश चौधरी, हेड कांस्टेबल अजय पाल और कांस्टेबल किशन सिंह चौहान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्धों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User