फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा:10 सेंटीमीटर दूर, रामगंगा 20 सेंटीमीटर ऊपर

Oct 01, 2026 - 14:39
0
फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा:10 सेंटीमीटर दूर, रामगंगा 20 सेंटीमीटर ऊपर
फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते जिले के कई गांव फिर से बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं। बीते तीन दिनों से दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से सिर्फ 10 सेंटीमीटर दूर 137 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक गंगा में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। नरौरा बांध से 105633 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर 137.30 मीटर पर है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक इसमें 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। खो बैराज, हरेली बैराज और रामनगर बैराज से भी पानी छोड़ा गया है। बाढ़ से कायमगंज, अमृतपुर और सदर तहसील के गांव प्रभावित हैं। घरों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User