अमरोहा में 8 साल की बच्ची से रेप:कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा, 25 हजार रुपए जुर्माना लगा
अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को अदालत ने 21 वर्षीय आरोपी फरमान को दोषी ठहराया। कोर्ट ने उसे उम्रकैद और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आठ गवाहों के बयान और FSL रिपोर्ट अहम सबूत रहे। खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत ले गया घटना 8 जून 2026 की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला फरमान उसे बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिवार को घटना की जानकारी दी। अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार किया मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कुछ घंटे बाद आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। अगले दिन सुबह फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 72 घंटे में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट सीओ पंकज त्यागी की निगरानी में पुलिस ने मामले की जांच पूरी करते हुए 58 पेज की चार्जशीट 72 घंटे के भीतर कोर्ट में दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाहों के बयान कोर्ट के सामने रखे। आठ गवाहों और FSL रिपोर्ट बनी आधार विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी को दोषी ठहराने में आठ गवाहों के बयान महत्वपूर्ण रहे। इनमें बच्ची, उसके माता-पिता, डॉक्टर और विवेचक शामिल थे। इसके अलावा FSL रिपोर्ट को भी अहम साक्ष्य माना गया। इन साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी फरमान को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)