फैजुल्लागंज में भारी बारिश से जलभराव:राहत कार्य में जुटा नगर निगम, पानी निकालने के लिए लगाए गए 6 पंप सेट
बारिश व गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज के डूब क्षेत्रों में पानी भर गया है। इसके चलते राहत व बचाव कार्य के लिए नगर निगम की टीमें मौके पर तैनात हैं। राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और जोनल अधिकारी अजीत राय समेत कई अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मच्छरों और बीमारियों को रोकने के लिए ड्रोन के जरिए एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है और लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। पानी निकालने के लिए ओवरब्रिज समेत कई जगहों पर 6 बड़े पंपसेट लगाए गए हैं। नाव और लाइट की व्यवस्था लोगों के आने-जाने के लिए नाव चलाई जा रही हैं और रात में आवाजाही के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने बताया कि प्रभावित परिवारों के रहने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, पलटन छावनी, उमराव हाता और दाउदनगर के ट्रांजिट हॉस्टल में व्यवस्था की गई है। पक्के नाले के पास एक और अस्थायी रैन बसेरा तैयार किया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में कोई ढील न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)