क्रेन मंगाकर निकलवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली:फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में गिरी थी, 65 कुंतल लदा था गेहूं

Sep 29, 2026 - 20:25
0
क्रेन मंगाकर निकलवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली:फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में गिरी थी, 65 कुंतल लदा था गेहूं
फर्रुखाबाद के सदर तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क धंसने से गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाढ़ के गहरे पानी में पलट गई। हादसा बिलावलपुर पुलिया के पास हुआ। ट्रॉली में करीब 65 क्विंटल गेहूं की 108 बोरियां लदी थीं। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को पानी से बाहर निकाला गया। सड़क धंसते ही पानी में गिरी ट्रॉली शिकारपुर गांव के जोगेंद्र का गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली से सातनपुर मंडी ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर गोविंद चला रहे थे। बिलावलपुर के पास अचानक सड़क धंस गई। इससे गेहूं से भरी ट्रॉली बाढ़ के गहरे पानी में पलट गई। पानी में ट्रॉली का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा था।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। क्रेन से एक घंटे में बाहर निकाली ट्रॉली ट्रैक्टर-ट्रॉली को पानी से बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे ट्रॉली को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। 108 बोरियों में भरा था 65 क्विंटल गेहूं ट्रॉली में गेहूं की 108 बोरियां रखी थीं। इनमें करीब 65 क्विंटल गेहूं बताया गया है। पानी में गिरने से लगभग पूरा गेहूं भीग गया। कुछ बोरियां पानी से निकाल ली गईं, जबकि कुछ बोरियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी नुकसान हुआ है। गेहूं के नुकसान का आकलन संबंधित विभाग की ओर से किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User