अमरोहा में PET परीक्षा की पहली पाली शुरू:15 केंद्रों पर 7104 अभ्यर्थी शामिल, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Oct 25, 2026 - 10:53
0
अमरोहा में PET परीक्षा की पहली पाली शुरू:15 केंद्रों पर 7104 अभ्यर्थी शामिल, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
अमरोहा में रविवार सुबह प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) की पहली पाली शुरू हो गई। सुबह 9:30 बजे एंट्री बंद कर दी गई। जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहली पाली में 7104 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। केंद्रों पर पहचान की जांच, स्क्रीनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन भी हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक थी। दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी, जिसके लिए दोपहर 1 से 2:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। तीनों दिनों में कुल 42624 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम डॉक्टर नितिन गौड़ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को भी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User