कानपुर में भाभी ने देवर के गुप्तांग में काटा:हैलट से डिस्चार्ज हुआ युवक, पत्नी की शिकायत पर भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज; आरोपी फरार

Oct 25, 2026 - 11:26
0
कानपुर में भाभी ने देवर के गुप्तांग में काटा:हैलट से डिस्चार्ज हुआ युवक, पत्नी की शिकायत पर भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज; आरोपी फरार
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में भतीजे के चाचा के घर खाना खाने से नाराज महिला ने अपने देवर के साथ मारपीट कर उसके गुप्तांग में दांत से काटकर घायल कर दिया। शुक्रवार शाम हुई घटना के बाद युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देर शाम घायल की पत्नी ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। बच्चे को पीटने का विरोध करने पर मारपीट की घायल रजनीश के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसके भाई पुष्पराज का बेटा रेहांश उसके घर आया था और खाना खाने लगा। यह देखकर उसकी मां और रजनीश की भाभी गायत्री नाराज हो गई। आरोप है कि उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। रजनीश ने विरोध किया तो महिला उसके साथ भी मारपीट करने लगी। इसी दौरान झीना-झपटी में उसका लोअर उतर गया, जिसके बाद महिला ने उसके गुप्तांग में दांत से काट लिया। रजनीश की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान गायत्री ने चाकू से हमला करने की भी कोशिश की थी। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोते के दादा के पास जाने पर मारपीट परिवार के बुजुर्ग रामस्वरूप ने आरोप लगाया कि बहू परिवार के सदस्यों से गाली-गलौज करती है। उनका कहना है कि पोता उनके पास आता है तो बहू उसे पीटती है और परिवार के अन्य सदस्यों से बात न करने की हिदायत देती है। इसके बावजूद बच्चा मौका पाकर उनके पास आ जाता है। रामस्वरूप के मुताबिक, महानवमी के दिन भी पोते के उनके पास आने पर बहू ने उसे पीट दिया था। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने बताया कि बदनामी के डर से उस समय पड़ोसियों को भी घटना की जानकारी नहीं दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User