चिल्लूपार में चार दिवसीय पदयात्रा:मायाशंकर शुक्ल ने शुरू किया यात्रा, बाढ़ और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का संकल्प
गोरखपुर के चिल्लूपार क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के प्रयास के उद्देश्य से भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने शनिवार को चार दिवसीय पदयात्रा महाअभियान की शुरुआत की। गगहा ब्लॉक के मामखोर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिट्टी वंदन और पूजन किया गया। इसके बाद पश्चिमी छोर से पदयात्रा शुरू हुई। मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं समझी जाएंगी और समाधान का प्रयास किया जाएगा। पदयात्रा विधानसभा क्षेत्र के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा और जरूरी मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने चिल्लूपार को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए काम करने का संकल्प भी जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)