न्यूजीलैंड-A ने पहली पारी में 317 रन बनाए:204 रन की बढ़त हासिल की; भारत-A की दूसरी पारी भी लड़खड़ाई, 10 रन पर दोनों ओपनर आउट
भारत-A की टीम न्यूजीलैंड-A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में मुश्किल में है। न्यूजीलैंड-A ने दूसरे दिन पहली पारी में 317 रन बनाए और 204 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में भारत-A की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 10 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट गंवा दिए। जायसवाल 5 और राहुल 4 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड-A ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 135 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम ने 89.3 ओवर में 317 रन बनाए। भारत-A की ओर से अंशुल कंबोज और औकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाश दीप ने 2 विकेट हासिल किए। मारियू ने 76 और फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन बनाए न्यूजीलैंड-A के कप्तान राइस मारियू ने 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 137 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 79 गेंदों पर 51 रन बनाए। कर्टिस हीफी ने 44 और क्रिस्टियन क्लार्क ने 42 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में अंशुल कंबोज ने 52 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि औकिब नबी ने 69 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। भारत-A पहली पारी में 113 रन पर सिमटा इससे पहले, शनिवार को न्यूजीलैंड-A ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत-A की पहली पारी 39.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी शामिल रहे। यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 32 रन की पारी खेली। कीन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे न्यूजीलैंड-A के गेंदबाज साइमन कीन ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। जक गिब्सन ने 3 विकेट हासिल किए। ------------------------------------- इंडिया-ए की पहली पारी 113 रन पर सिमटी:राहुल-सुदर्शन खाता नहीं खोल सके, साइमन कीन ने 5 विकेट लिए; न्यूजीलैंड-ए 135/3 इंडिया ए की टीम लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई। शनिवार को न्यूजीलैंड-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी के नाम शामिल हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)