जालौन के कुणाल ने टाइपिंग में बनाया विश्व रिकॉर्ड:अंग्रेजी वर्णमाला 3.17 सेकंड में टाइप कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
जालौन के बघौरा निवासी कक्षा 11 के छात्र कुणाल जाटव ने अंग्रेजी वर्णमाला को महज 3.17 सेकंड में टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। डिवाइन मर्सी स्कूल के छात्र कुणाल ने 3.25 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अलारमेश ने माला पहनाकर सम्मानित किया। कुणाल के पिता संतोष कुमार जाटव सरकारी शिक्षक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। बेटे की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। कुणाल को कंप्यूटर और तकनीक में विशेष रुचि है। वह खेलों से जुड़े कई सॉफ्टवेयर भी बना चुके हैं। भविष्य में टेक आंत्रप्रेन्योर बनकर अपना बड़ा उद्यम स्थापित करना उनका सपना है। उनकी उपलब्धि से जिले में खुशी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)