देवरिया के लालमति अस्पताल में महिलाकी मौत:55 वर्षीय हरपति देवी को मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया था; पति ने डॉक्टर न होने का आरोप लगाया

Oct 25, 2026 - 11:26
0
देवरिया के लालमति अस्पताल में महिलाकी मौत:55 वर्षीय हरपति देवी को मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया था; पति ने डॉक्टर न होने का आरोप लगाया
देवरिया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा मोहल्ला स्थित लालमति अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह पांच बजे 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के साहू मठिया गांव निवासी खरपति देवी (55) पत्नी हीरा विश्वकर्मा की शनिवार को पैट मैं दर्द के साथ अचानक तबीयत खराब हो गई । परिजन उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक दलाल उन्हें शहर के सोंदा मोहल्ला स्थित लालमति अस्पताल ले गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में शनिवार रात महिला का इलाज किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। पति ने लगाया लापरवाही का आरोप मृतका के पति हीरा विश्वकर्मा का आरोप है कि अस्पताल में मरीज को देखने के लिए कोई चिकित्सक नहीं आया, जिसके कारण उनकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज और जांच के नाम पर उनसे मोटी रकम जमा कराई थी। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीएमओ से शिकायत करने की सलाह हंगामे की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए अस्पताल के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी, ताकि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। महिला की मौत को लेकर अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User