अमरोहा में सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा आयुष्मान लाभ:वाल्मीकि महापंचायत ने DM को ज्ञापन सौंपकर सर्वे की मांग की

Oct 01, 2026 - 14:39
0
अमरोहा में सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा आयुष्मान लाभ:वाल्मीकि महापंचायत ने DM को ज्ञापन सौंपकर सर्वे की मांग की
अमरोहा में भारतीय वाल्मीकि महापंचायत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वाल्मीकि बस्तियों व सफाई कर्मचारी कॉलोनियों का विशेष सर्वे कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अमर कुमार वाल्मीकि ने बताया, प्रशासनिक गलती से आयुष्मान कार्ड कैंपों में 2011 की पुरानी सूची आधार बनाई जा रही है। इससे अमरोहा की वाल्मीकि बस्तियों व सफाई कर्मचारी कॉलोनियों के 90% से ज्यादा गरीब परिवार योजना से वंचित हैं। महापंचायत ने कहा कि खतरनाक माहौल में काम करने से लोग टीबी, सांस और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आयुष्मान सुरक्षा न होने से इलाज के अभाव में कई कर्मियों की मौत हो रही है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा और सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की एक टीम 15 दिनों में सभी वाल्मीकि बस्तियों और सफाई कर्मचारी कॉलोनियों का विशेष सर्वे करे। इस सर्वे में छूटे पात्र परिवारों का डेटा इकट्ठा कर उनके नाम आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने हेतु जिला प्रशासन शासन को तुरंत प्रस्ताव भेजे जाएं। महापंचायत ने इन कर्मचारियों को चिकित्सा सुरक्षा जरूरी बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User