जहांगीराबाद में महिला स्वच्छता कार्यक्रम:एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता,किशोरावस्था में व्यक्तिगत स्वच्छता के बताए गुण
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत विकास क्षेत्र जहांगीराबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, गंगावास पहाड़ में 'महिला स्वच्छता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंशु शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अंशु शर्मा ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से किशोरावस्था में स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों पर प्रकाश डाला। सर्वाइकल कैंसर से बचाव और प्रतिरक्षा के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर कराया गया टीकाकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)