'अपनी सुरक्षा के लिए खुद तैयार हों लड़कियां':दिशा पाटनी की बहन खुशबू बोलीं- मदद का इंतजार न करें, एयर पिस्टल का वीडियो शेयर किया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सैन्य अधिकारी खुशबू पाटनी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। डॉटर्स डे पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने लड़कियों से आत्मरक्षा की पहल खुद करने और इसकी ट्रेनिंग लेने की अपील की। उन्होंने एयर पिस्टल को लेकर भी जानकारी साझा की और कहा कि इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी और केवल आत्मरक्षा के लिए ही किया जाना चाहिए। बोलीं- अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न रहें खुशबू ने वीडियो में कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए शूटिंग रेंज में जाकर प्रशिक्षित होने की सलाह दी। उनका कहना है कि किसी भी तरह के आत्मरक्षा उपकरण को बिना ट्रेनिंग और जिम्मेदारी के इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं को देखते हुए लड़कियों को अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने आत्मरक्षा को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहने की बात कही। वीडियो में एयर पिस्टल को लेकर दी जानकारी खुशबू ने वीडियो में एयर पिस्टल के बारे में जानकारी दी और इसे खिलौना न समझने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसे केवल जिम्मेदारी के साथ और आत्मरक्षा के उद्देश्य से ही रखा जाना चाहिए। उन्होंने लड़कियों से किसी भी आत्मरक्षा उपकरण को इस्तेमाल करने से पहले उसकी सही ट्रेनिंग लेने की अपील की। साथ ही स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञों से जानकारी लेने की बात कही। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो खुशबू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद चर्चा में है। कई यूजर्स ने महिलाओं की आत्मरक्षा को लेकर उनकी बात का समर्थन किया, जबकि कुछ लोगों ने हथियार के बजाय दूसरे सुरक्षित आत्मरक्षा विकल्प अपनाने की सलाह दी। खुशबू ने वीडियो के साथ डिस्क्लेमर में भी इसे केवल जानकारी और आत्मरक्षा के उद्देश्य से बताया है। उन्होंने लोगों से किसी भी हथियार या आत्मरक्षा उपकरण को समझदारी और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)