इटावा में भाजपा नेता ने कांग्रेस पर किया हमला:भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता बोले- चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत

Sep 28, 2026 - 16:52
0
इटावा में भाजपा नेता ने कांग्रेस पर किया हमला:भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता बोले- चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत
इटावा भाजपा कार्यालय पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक पराजयों से हताश होकर सरकारी और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने से कांग्रेस की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। चुनाव आयोग की बैठक का जिक्र भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से स्थिति स्पष्ट हो गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस और विपक्ष झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 के घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट पहले ही वैध ठहरा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला अन्नू गुप्ता ने दावा किया कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। इसके बावजूद विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग जमीनी स्तर पर हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। चुनाव हारने पर आरोप लगाने की बात भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से संपन्न हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव हारने के बाद कभी ईवीएम, कभी संवैधानिक संस्थाओं और कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। बालाकोट और तवांग का जिक्र अन्नू गुप्ता ने पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की बालाकोट एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने और वायुसेना के दावों पर सवाल उठाने के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प के बाद राहुल गांधी के बयान का भी उल्लेख किया। जनता से माफी मांगने की मांग उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक लाभ के लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना बंद करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से जनता के बीच किए जा रहे कथित झूठे प्रचार के लिए माफी मांगने की मांग की। भाजपा के कई नेता रहे मौजूद प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव, लखना नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवल, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, आयुष राज, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य और सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User