अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म:डेढ़ साल तक किया शोषण, दो आरोपियों पर केस दर्ज, तलाश जारी
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक 17 साल की किशोरी को अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर करीब डेढ़ साल तक शोषण किया गया। आरोप है कि दो युवकों ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पढ़िए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक सिंभावली के एक गांव निवासी एक व्यक्ति मंगलवार को करीब 11 बजे बाबूगढ़ पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पिछले साल अपनी बड़ी बहन की ससुराल गई थी। जहां किशोरी की शौच करते हुए आरिफपुर निवासी कासिफ ने खेत में अश्लील फोटो खींच ली थीं। फोटो वायरल करने की धमकी देकर कासिफ ने एक फार्म के पास खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में कासिफ के दोस्त महताब ने भी धमकी देकर किशोरी का शोषण किया। शिकायत के मुताबिक, कासिफ 12 सितंबर 2026 को किशोरी को फ़िर दोबारा हापुड़ के एक होटल ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने कासिफ और महताब पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)