लखनऊ में होंगे जेन ज़ी कनेक्ट कार्यक्रम:शिक्षा-रोजगार और भर्ती प्रक्रिया के मुद्दों पर संवाद, 2 अक्टूबर को जनसुनवाई
20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू हुई जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा 39वें दिन रायबरेली होते हुए बछरावां पहुंची। यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समान अवसर से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की समस्याओं को समझना और उनसे संवाद करना है। यात्रा के दौरान छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बातचीत कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 30 सितंबर को यात्रा लखनऊ के तेलीबाग से शुरू होकर काकोरी जाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को गांधी भवन के कस्तूरबा सभागार में ‘जेन ज़ी कनेक्ट लखनऊ’ सभा आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार इसमें प्रदेशभर से युवा, छात्र और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। गांधी जयंती पर होगी जनसुनवाई यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन लखनऊ में होगा। इस दिन यात्रा परिवर्तन चौक से शुरू होकर गांधी प्रतिमा, हजरतगंज पहुंचेगी। यहां ‘जेन ज़ी जनसुनवाई’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें युवाओं, छात्रों और विभिन्न जन आंदोलनों से जुड़े लोग अपने आंदोलनों के अनुभव साझा करेंगे। जस्टिस मोर्चा ने 1 और 2 अक्टूबर के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)