अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो:ग्रेटर नोएडा में हुए ट्रेड शो का शैक्षणिक भ्रमण किया
बुलंदशहर के अटल आवासीय विद्यालय कौन्दू के 120 छात्र-छात्राओं ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो का भ्रमण किया। मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर के मार्गदर्शन में छात्रों ने देश-विदेश के उत्पादों, नई तकनीकों, उद्यमिता, मार्केटिंग और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को समझा। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के एम०एस०एम०ई० स्टॉल, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजन दिखाए गए। छात्रों ने इनकी तारीफ की और कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ० एम० के० शन्मुगा सुंदरम ने छात्रों से बात की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। छात्रों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए अपर श्रमायुक्त (नोएडा), उप श्रमायुक्त (गाजियाबाद), सहायक श्रमायुक्त (बुलंदशहर), श्रम प्रवर्तन अधिकारी (खुर्जा/सिकंदराबाद), पुलिस बल और विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)