औरैया में चाली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत:बनारसीदास मोहल्ले में हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

Oct 27, 2026 - 13:45
0
औरैया में चाली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत:बनारसीदास मोहल्ले में हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में मकान पर प्लास्टर करते समय चाली से गिरकर 60 वर्षीय राजमिस्त्री प्रेमचंद्र की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद्र को उनके साथ काम कर रहे मजदूर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरमूपुर निवासी प्रेमचंद्र पुत्र जगन्नाथ बनारसीदास मोहल्ले में एक मकान पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह चाली से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ काम कर रहे मजदूर उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिवार में बेटा और दो बेटियां प्रेमचंद्र के परिवार में बेटा अनुराग और दो बेटियां अनुपम व अंशु हैं। अनुपम की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User