वाराणसी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता:शमशाबाद कुटी के मेले में न्यू ओम साईं ने मधुबन को 26-14 से हराया

Oct 27, 2026 - 13:29
0
वाराणसी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता:शमशाबाद कुटी के मेले में न्यू ओम साईं ने मधुबन को 26-14 से हराया
वाराणसी ने शमशाबाद कुटी के मेले में आयोजित रुपा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता। न्यू ओम साईं आटो वाराणसी की टीम ने फाइनल में मधुबन को 26-14 से हराया। हाफ टाइम तक वाराणसी की टीम 13-08 से आगे थी। कप्तान विशाल यादव के शानदार खेल और रणनीति ने टीम की जीत सुनिश्चित की। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मऊ ने गाजीपुर को हराया। समापन पर मनोज यादव, सुजीत सिंह और अजीत प्रताप सिंह ने क्रमशः मऊ स्टेडियम, मधुबन और वाराणसी की टीमों को आठ, छह और तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल, अंगवस्त्र और हनुमानजी का चित्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में समिति के सदस्यों ने सराहनीय कार्य किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User