बलिया में महाराणा-प्रताप की प्रतिमा से तिरपाल हटाने की मांग:छात्र नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का अल्टीमेटम

Oct 27, 2026 - 13:45
0
बलिया में महाराणा-प्रताप की प्रतिमा से तिरपाल हटाने की मांग:छात्र नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का अल्टीमेटम
बलिया कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को छात्र नेताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा से तिरपाल हटाने और उसका अनावरण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन के नेतृत्व में छात्रों ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पूरी करने के लिए जिला प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है। छात्र नेताओं ने बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा करीब दो साल पहले वीर लोरिक स्टेडियम के सामने तिराहे पर लगाई गई थी। आरोप है कि प्रतिमा स्थापित होने के बाद से ही उस पर तिरपाल चढ़ा हुआ है और अब तक अनावरण नहीं किया गया है। छात्र नेताओं ने इसे वीर योद्धा का अपमान बताते हुए जल्द अनावरण कराने की मांग की। पहले भी ज्ञापन देने का दावा प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि प्रतिमा के अनावरण को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में जल्द निर्णय लेने और प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग की। एक हफ्ते का अल्टीमेटम छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में फैसला नहीं हुआ, तो अगले महीने ‘महाराणा सम्मान’ आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रफुल सिंह, हिमांशु सिंह विक्की, संजीव सिंह, तेज प्रताप सिंह, अनुभव सिंह और मनु सिंह सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User