वोट चोर,गद्दी छोड़ महारैली में वाराणसी से दिल्ली जायेंगे कांग्रेसी:पूर्व मंत्री रघु शर्मा बोले- वोट चोरी से बनी सरकार, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Oct 27, 2026 - 14:20
0
वोट चोर,गद्दी छोड़ महारैली में वाराणसी से दिल्ली जायेंगे कांग्रेसी:पूर्व मंत्री रघु शर्मा बोले- वोट चोरी से बनी सरकार, कार्यकर्ताओं संग की बैठक
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस अब चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेगी। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में वाराणसी से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद रघु शर्मा ने यह आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बहाल करने की मांग उठाई। वाराणसी में महारैली के पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा किसी एक चुनाव या राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र और जनता के मताधिकार से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वाराणसी में भी चुनावी प्रक्रिया और परिणामों को लेकर सवाल उठे हैं। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल रघु शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और स्वतंत्र चुनाव आयोग जरूरी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मतदाताओं की संख्या में अचानक वृद्धि को लेकर कांग्रेस की चिंताओं का जिक्र किया। उनके मुताबिक, इन सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना चाहिए, ताकि चुनावी व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव, वर्ष 2023 के कानून और चुनाव आयुक्तों को दिए गए कानूनी संरक्षण पर भी सवाल उठाए। कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर देश में व्यापक चर्चा होनी चाहिए। राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ाई का दावा रघु शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए जनता को चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक नवंबर की महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। दावा किया कि वाराणसी से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचेंगे और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा की मांग उठाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User