औरैया में दीवार गिरने से मां-बेटी घायल:खाना खाते समय अचानक गिरी दीवार, ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

Sep 26, 2026 - 14:01
0
औरैया में दीवार गिरने से मां-बेटी घायल:खाना खाते समय अचानक गिरी दीवार, ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया
दिबियापुर के गुलहरिया गांव में शनिवार सुबह एक दीवार गिरने से मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों घर में बैठकर खाना खा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गुलहरिया गांव की नीलम अपनी बेटी अंशिका के साथ खाना खा रही थीं। इसी दौरान अचानक घर की दीवार उन पर गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया और काफी कोशिश के बाद मां-बेटी को बाहर निकाला। हादसे में नीलम और अंशिका को चोटें आईं। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इस हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि अगर लोग समय पर नहीं पहुंचते तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User