कानपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए चाचा-भतीजे-मौत:बालाजी अपार्टमेंट में ग्रिल लगाते समय हादसा, तीसरा मजदूर झुलसा

Sep 26, 2026 - 14:01
0
कानपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए चाचा-भतीजे-मौत:बालाजी अपार्टमेंट में ग्रिल लगाते समय हादसा, तीसरा मजदूर झुलसा
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट में शनिवार को ग्रिल लगाने के काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फ्लैट में ग्रिल की नाप-जोख और लगाने की तैयारी कर रहे तीन मजदूर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। ग्रिल के विद्युत लाइन से संपर्क में आते ही उसमें करंट दौड़ गया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों की पहचान रावतपुर के रामलला स्कूल के पास रहने वाले अभिषेक पाल (25) और उनके चाचा मिथलेश उर्फ छोटू (40) के रूप में हुई है। उनके साथ मसवानपुर निवासी रिजवान भी काम कर रहा था। तीनों एल्युमीनियम और ग्रिल लगाने का काम करते थे। शनिवार को तीनों एक फ्लैट में ग्रिल लगाने के लिए पहुंचे थे। ग्रिल ऊपर उठाते ही हाईटेंशन लाइन से हुआ संपर्क पुलिस के अनुसार, तीनों मजदूर फ्लैट में ग्रिल लगाने के लिए नाप-जोख कर रहे थे। इसी दौरान ग्रिल को ऊपर की ओर ले जाया जा रहा था। अपार्टमेंट के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। ग्रिल का हिस्सा जैसे ही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया, उसमें तेज करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। अभिषेक और मिथलेश को मृत पाया गया, जबकि रिजवान गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए लाइफ ट्रॉन हॉस्पिटल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। चाचा-भतीजे की मौत से परिवारों में कोहराम पुलिस ने मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की पत्नी करती है अपार्टमेंट में काम पुलिस के मुताबिक, जिस फ्लैट में हादसा हुआ, उसकी संचालिका कानपुर पब्लिक स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल से जुड़ी हेलना बताई गई हैं। वह फ्लैट में नहीं रहती हैं। मृतक मिथलेश उर्फ छोटू की पत्नी इसी अपार्टमेंट में काम करती थी। इसी वजह से तीनों मजदूर वहां ग्रिल लगाने पहुंचे थे। हाईटेंशन लाइन और घटनास्थल की जांच रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि ग्रिल को ऊपर ले जाते समय हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हादसा होने की बात सामने आई है। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हाईटेंशन लाइन और घटनास्थल की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User