औरैया में खाद से लदे ट्रक ने युवक को रौंदा:सिर पर चढ़ा पहिया, नवंबर में होनी थी शादी, 3 बहनों का इकलौता भाई था

Sep 28, 2026 - 17:42
0
औरैया में खाद से लदे ट्रक ने युवक को रौंदा:सिर पर चढ़ा पहिया, नवंबर में होनी थी शादी, 3 बहनों का इकलौता भाई था
औरैया में एनटीपीसी-गेल कैनाल रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाद से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… कृष्णानगर निवासी उमंक कठेरिया (24) पुत्र रवींद्र कठेरिया किसी काम से बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे, पीछे से आ रहे खाद से भरे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ जाने के कारण उमंक की मौके पर ही मौत हो गई। पास के ही एक दुकानदार ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिवार में पसरा मातम, नवंबर में होनी थी शादी हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। माता-पिता, भाई और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उमंक तीन बहनों का इकलौता भाई था और अपने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। उसका रिश्ता कानपुर देहात के राजपुर (सिकंदरा) में तय हुआ था और इसी साल नवंबर में शादी होनी थी। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… बृजभूषण पर यौन शोषण का केस फिर चल सकता है:MP/MLA कोर्ट ने नोटिस भेजा, महिला पहलवानों ने दोबारा शिकायत की थी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दोबारा केस चल सकता है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यौन शोषण मामले में बृजभूषण को 3 अगस्त को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ महिला पहलवानों ने 25 सितंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (MP/MLA) में याचिका डाली थी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User