महोबा के पशुबाड़े में आग, 13बकरियां और पड़वा जिंदा जले:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक भैंस भी झुलसी; पीड़ित ने मुआवजे की मांग की
महोबा के पनवाड़ी कस्बे के मुहाल सुभाषनगर में बुधवार तड़के एक राजमिस्त्री के पशुबाड़े में आग लग गई। इस हादसे में 13 बकरियां और एक पड़वा जिंदा जल गए। एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मवेशियों को बचाने का मौका नहीं मिला। पीड़ित शौकत अली मंसूरी ने प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है। शौकत अली मंसूरी ने बताया कि रात करीब तीन बजे पड़ोसी ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। पड़ोसियों ने कई समर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी आ गई है। लेखपाल बृजेंद्र ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है और रिपोर्ट बड़े अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित को नियमों के हिसाब से सरकारी मदद मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)