अवैध कनेक्शन काटने गए जेई से मारपीट:आरोपियों ने कॉलर पकड़ा, घर में घसीटने की कोशिश; जान से मारने की धमकी दी

Sep 29, 2026 - 16:52
0
अवैध कनेक्शन काटने गए जेई से मारपीट:आरोपियों ने कॉलर पकड़ा, घर में घसीटने की कोशिश; जान से मारने की धमकी दी
महोबा के बिलवई गांव में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अवैध बिजली कनेक्शन हटाने और राजस्व वसूली के लिए गई बिजली विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया। चेकिंग के दौरान अवैध कनेक्शन काटने पर पृथ्वी राजपूत और उसके बेटे ने जेई अल्ताफ हुसैन से हाथापाई की। आरोप है कि दोनों ने जेई का कॉलर पकड़कर उन्हें घर के अंदर घसीटने की कोशिश की। साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर जेई को छुड़ाया। अवैध कनेक्शन काटने पर विवाद बिजली विभाग की टीम गांव में कनेक्शनों की जांच और राजस्व वसूली के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक अवैध कनेक्शन काटे जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पृथ्वी राजपूत और उसके बेटे ने जेई के साथ मारपीट की और उनका कॉलर पकड़ लिया। जेई को घर के अंदर खींचने की कोशिश आरोप है कि पिता-पुत्र जेई को घसीटकर घर के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ने सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। जेई को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहने का भी आरोप है। हाथापाई के दौरान जेई का मोबाइल फोन और डायरी भी गिर गई। साथी कर्मचारियों ने छुड़ाया मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर जेई को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की पीआरवी के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी पिता-पुत्र वहां से फरार हो गए। जेई ने कोतवाली में दी तहरीर अवर अभियंता अल्ताफ हुसैन ने मंगलवार दोपहर 3 बजे कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर दी। इसमें पृथ्वी राजपूत के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शहर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User