गांधी विद्यापीठ में जागरूकता कार्यक्रम:छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा व साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स
घाटमपुर में मंगलवार दोपहर एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। महिला दारोगा नेहा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और 181 पर संपर्क किया जा सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के कानूनी परिणाम भी बताए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, अनजान लिंक से बचने और निजी जानकारी साझा न करने की अपील की। UPCOP ऐप और महिला कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल दीक्षा, शिवानी और दारोगा धनंजय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)