अयोध्या में धार्मिक आयोजन:सुख-समृद्धि की कामना के लिए निकाली शोभायात्रा, बांटा प्रसाद
अयोध्या के ग्राम हरीरामपुर में सुख-समृद्धि की कामना के लिए निकाली शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का विशेष केंद्र बिंदु ज्वाला प्रसाद तिवारी की एकमात्र सुपुत्री आशा देवी का आगमन रहा, जो अमानीगंज के समीप स्थित फुकनवा पुर से दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ गांव पहुंचीं। आशा देवी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव का भ्रमण किया और प्रत्येक घर में अक्षत (शुभ चावल) बिखेरकर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। गांव की बेटी के इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा हरीरामपुर एकजुट हो गया और निवासियों ने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गांव भ्रमण व अक्षत छिड़काव में हिस्सा लिया। इस पावन अवसर पर परमानंद तिवारी, हरीश तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, राजदत्त तिवारी, कश्यपकांत तिवारी, अयोध्या तिवारी, ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवश्याम तिवारी, छेदीलाल यादव, राजितराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)