बिजनौर डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की:माइक्रो प्लान बनाकर अभियान सफल बनाने और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए

Sep 30, 2026 - 16:25
0
बिजनौर डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की:माइक्रो प्लान बनाकर अभियान सफल बनाने और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए
बिजनौर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को एक बजे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो प्लान बनाकर अभियान को सफल बनाने और सेवा भाव से काम करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि वह जल्द ही जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का अचानक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी पैसा मिलने के बावजूद काम न होने पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव बढ़ाने को कहा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को नेशनल बिल्डिंग के दो आधार बताते हुए गंभीरता से काम करने पर जोर दिया। कई बिंदुओं पर हुई चर्चा डीएम ने मरीजों से अच्छा व्यवहार करने की भी सलाह दी। अगली बैठक में अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने का चार्ट पेश करने को कहा गया। परिवार नियोजन, टीबी मरीजों की प्रगति, ई-संजीवनी ऐप और टीकाकरण अभियान जैसे कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष अस्पताल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल सहित सभी एमओआईसी अन्य संबंधित चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User