डीएम-एसपी ने दुर्गापूजा समितियों के साथ की चर्चा:सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर, कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी

Sep 30, 2026 - 16:25
0
डीएम-एसपी ने दुर्गापूजा समितियों के साथ की चर्चा:सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर, कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी
जौनपुर में डीएम सैमुअल पाल एन. और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दुर्गापूजा की तैयारियों पर बैठक की। बुधवार दोपहर प्रेक्षागृह में हुई, जिसमें दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को विसर्जन स्थलों पर बिजली के तार व अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने, साथ ही सभी रास्ते आवाजाही के लिए दुरुस्त करने को कहा। पूजा स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पीने का पानी, वाटर टैंक, साफ-सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए। डीएम ने साफ किया कि दुर्गापूजा के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। आयोजकों को पुराने नियमों के हिसाब से ही आयोजन करने को कहा। बिजली व लोक निर्माण विभाग को समितियों के साथ मिलकर सड़क-बिजली की कमियां दूर करने को कहा गया। डीएम ने फायर सेफ्टी व बिजली सुरक्षा पर जोर देते हुए सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों एवं दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के बीच समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, अग्निशमन तथा विसर्जन स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User