अयोध्या में प्रसव के बाद 5100 रुपए मांगे-हंगामा:सीएचसी अधीक्षक के दखल पर 1600 रुपए लौटाए, जांच के बाद कार्रवाई होगी

Sep 28, 2026 - 16:20
0
अयोध्या में प्रसव के बाद 5100 रुपए मांगे-हंगामा:सीएचसी अधीक्षक के दखल पर 1600 रुपए लौटाए, जांच के बाद कार्रवाई होगी
अयोध्या के रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद रुपये मांगने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्टाफ नर्सो और वार्ड आया पर 5100 रुपये मांगने का आरोप लगाया। मना करने पर महिला को हायर सेंटर भेजने की धमकी भी दी गई। जानकारी होने के बाद अस्पताल की अधीक्षक रवींद्र शुक्ला ने स्टाफ नर्सों और वार्ड आया से स्पष्टीकरण मांगा है। रुदौली तहसील के धर्मनगर मजरे मुजफ्फरपुर निवासिनी सुमन पत्नी अरूण कुमार रविवार को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक, सामान्य प्रसव के बाद स्टाफ नर्स वर्षा, सुषमा और वार्ड आया प्रवीन बानो ने 5100 रुपये मांगे। परिजनों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। फिलहाल स्टाफ नर्सो और वार्ड वाला द्वारा परिजनों से 1600 रूपए ले लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र शुक्ला के दखल के बाद परिजनों को 1600 रुपये वापस कर दिए गए। डॉ. रवींद्र शुक्ला ने सोमवार 28 सितंबर को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। तीनों लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध वसूली बर्दाश्त न करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User