अनूपशहर में मनाई भगत सिंह की जयंती:वक्ताओं ने कहा- करियर बनाने की उम्र में देश के लिए चूमा फांसी का फंदा

Sep 28, 2026 - 16:20
0
अनूपशहर में मनाई भगत सिंह की जयंती:वक्ताओं ने कहा- करियर बनाने की उम्र में देश के लिए चूमा फांसी का फंदा
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक के आवास पर सोमवार को महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। इस दौरान उपस्थित जनों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने क्रांतिकारी के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर को बनाने पर विचार करते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया था। इस अवसर पर विकास सूर्यवंशी, भाजपा नेता अफजल गाजी, भाजपा नेता अमरनाथ यादव, समाजसेवी नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, भगत जी सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User