अयोध्या में यातायात डायवर्जन आज शाम 6 बजे से लागू:सुरक्षा और सुविधा के लिए 16 स्थानों पर बैरियर लगाए गए और 14 पार्किंग स्थल बने
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर 20 लाख से ज्यादां दर्शनार्थी अयोध्या आते हैं। इस अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस, जनपद अयोध्या द्वारा आंतरिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के संयुक्त निर्देश के क्रम पर यह डायवर्जन व्यवस्था दिनाकः 19.नवंबर को शाम 6 बजे से परिक्रमा/भीड समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन द्वारा जनपदवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाह्य जनपद गोण्डा, बस्ती आदि के वाहन जिन्हें लखनऊ की तरफ जाना है वह पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से जा सकते है। इसी प्रकार से लखनऊ, बाराबंकी से आने वाले वाहन जिन्हें गोण्डा, बस्ती की तरफ जाना है वह भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। यातायात पुलिस जनपद अयोध्या द्वारा विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन किये जा रहे हैं। * लकड़मंडी चौराहा बैरियर पुराना सरयू पुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण लकड़मंडी चौराहे से पुराना सरयू पुल की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* दुर्गागंज माझा बैरियर- पुराना सरयू पुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराना सरयू पुल की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेष प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लकड़मंडी चौराहा लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर- हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* हनुमानगुफा चौराहा बैरियर हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक व वासुदेव घाट तिराहा की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन साकेत फ्लाईओवर होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* गांधी आश्रम बैरियर लता मंगेशकर चौक पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेषकर चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेष प्रतिबन्धित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन जानकी महल मोड़ से अपने लक्ष्य की ओर जा सकेंगे।
सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा
*. बालू घाट (येलो जोन) बैरियर- रामघाट चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण रामघाट चौराहा की ओर सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त वाहन एन0एच0-27 हाई-वे से होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
*. आसिफ बाग चौराहा बैरियर- आसिफबाग चौराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण दर्शन नगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
* बूथ नं0-4 यलोजोन बैरियर बूथ नं0-4 फ्लाईओवर के नीचे से साथी तिराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार वाहनो का साथी तिराहा की ओर प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त वाहन एन०एच०-27 हाई-वे से होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* विद्याकुण्ड तिराहा बैरियर आसिफबाग चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन आसिफबाग चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन लंगढ़वीर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
10. महोबरा फ्लाईओवर के नीचे बैरियर चूड़ामणि चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन चूड़ामणि चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन एन०एच०-27 हाई-वे से होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* टेढ़ी बाजार चौराहा बैरियर चूड़ामणि चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन चूड़ामणि चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे।
* उदया फ्लाईओवर साकेतपुरी कालोनी कट बैरियर उदया फ्लाईओवर परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहन सर्विस लेन पर प्रतिबन्धित रहेगे।
* उदया चौराहा बैरियर गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण गैस गोदाम तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन रामपथ होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* गैस गोदाम तिराहा बैरियर गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
* कटरा तिराहा बैरियर- द्वारिकाधीशै मन्दिर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण द्वारिकाधीष मन्दिर तिराहा (परिक्रमा मार्ग) की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। समस्त वाहन उनवल होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।
* राजघाट बन्धा तिराहा बैरियर परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। राजघाट बन्धे/पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे। पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर चिन्हित किए गए पार्किंग स्थल
* फटिकशिला आश्रम के पास रेलवे डाट पुल के बगल पार्किंग
* फटिकशिला आश्रम के बगल पार्किंग
*. बहराइच भवन के सामने बन्धा मार्ग व फुटपाथ पार्किंग
*. साकेत पुल के दाहिने खाली मैदान
* . साकेत पुल के बगल खाली स्थान पार्किंग
*. बैकुण्ठ धाम के बगल खाली स्थान पार्किग
* महर्षि महेश योगी रामायण वि0वि0 परिसर पार्किग
* बालू घाट के बगल मल्टीलेवल पार्किंग
* सूर्या पैलेस के बगल पार्किंग
* साथी तिराहा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग
* आसिफबाग फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग
* उदया चौराहे के पास मोटर टेªनिंग इन्स्टीटयूट परिसर पार्किंग
* उदया चौराहे से पहले आई0टी0आई0 का परिसर पार्किंग
* कटरा रेलवे स्टेशन के सामने मैदान पार्किंग जनपद गोंडा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)