बाढ़ में फंसी गर्भवती, 25 मिनट में पहुंची NDRF:पांडु नदी का पानी बढ़ने पर फंसे परिवार ने हेल्पलाइन पर की थी कॉल

Sep 28, 2026 - 18:14
0
बाढ़ में फंसी गर्भवती, 25 मिनट में पहुंची NDRF:पांडु नदी का पानी बढ़ने पर फंसे परिवार ने हेल्पलाइन पर की थी कॉल
कानपुर में पांडु नदी की बाढ़ में फंसे एक परिवार को हेल्पलाइन में कॉल के 25 मिनट के भीतर मदद पहुंचाई गई। बनपुरवा मजरा ग्राम पिपौरी निवासी कौशल गौतम ने हेल्पलाइन 1070 पर फोन कर बताया कि पांडु नदी का पानी आबादी में आने से उनका परिवार घर में फंस गया है। उनकी गर्भवती पत्नी सुमन गुप्ता को चिकित्सकीय परामर्श के लिए बाहर ले जाना जरूरी है। घर में बुजुर्ग माता-पिता के साथ गर्भवती महिला भी फंसी है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लगातार संपर्क में रहा प्रशासन कौशल गौतम ने बताया मेरी पत्नी सुमन गुप्ता गर्भवती हैं। पांडु नदी का पानी आबादी में आने के कारण हम लोग घर में फंस गए थे। पत्नी को चिकित्सकीय परामर्श के लिए बाहर ले जाना जरूरी था, इसलिए मैंने प्रशासन से मदद मांगी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। व्हाट्सएप के माध्यम से भी मुझसे लगातार संपर्क रखा गया और मुझे मदद पहुंचने का भरोसा दिलाया गया। टीम मौके पर पहुंच गई और मेरे माता-पिता, गर्भवती पत्नी और मुझे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गर्भवती को सुरक्षित निकालना थी प्राथमिकता तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि राहत हेल्पलाइन से परिवार के फंसे होने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ को मौके पर रवाना किया गया। गर्भवती महिला को चिकित्सकीय परामर्श के लिए जाना था, इसलिए परिवार को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता थी। टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी सदस्य सकुशल एवं सुरक्षित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User