बाहुबली-बृजेश सिंह का बेटा PM जन्मदिन कार्यक्रम का चेयरमैन:9-11 तक सिगरा स्टेडियम में लीग कराएंगे सिद्धार्थ, पार्टी में विरोध के स्वर उठे

Sep 30, 2026 - 12:34
0
बाहुबली-बृजेश सिंह का बेटा PM जन्मदिन कार्यक्रम का चेयरमैन:9-11 तक सिगरा स्टेडियम में लीग कराएंगे सिद्धार्थ, पार्टी में विरोध के स्वर उठे
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाहुबली बाहुबली बृजेश सिंह की इंट्री हो गई है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बृजेश सिंह के बेटे को अहम जिम्मेदारी दी है। भाजपा की ओर से बृजेश सिंह के बेटे को पीएम जन्मदिन के आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया है। एक महीने के कार्यक्रम में होने वाली ‘सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी’ का नेतृत्व थमाया है। यह चैंपियनशिप सेवा संकल्प महाअभियान के तहत 9 से 11 अक्टूबर तक सिगरा स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें छह राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें शामिल होंगी। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया को सिद्धार्थ पर भरोसा आयोजन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया ने आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया। वाराणसी में राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे बाहुबली बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह को भाजपा में पीएम के जन्मदिन कार्यक्रमों में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे चैंपियनशिप में आयोजन व्यवस्थाओं, समन्वय एवं सफल संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष का मानना है कि इस आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में श्री सिद्धार्थ सिंह प्रतियोगिता की समस्त आयोजन व्यवस्थाओं, समन्वय एवं सफल संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उत्तम ओझा की सहमति पर मिली भूमिका प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प महाअभियान के अंतर्गत 9 से 11 अक्टूबर तक सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित होने वाली ‘सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी’ की आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह को बनाया गया है। प्रतियोगिता में छह राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। इसके लिए उत्तम ओझा की भूमिका मानी जा रही है। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन होगा। अखिलेश यादव को महासचिव, गौतम जायसवाल, मदन मोहन वर्मा को उपाध्यक्ष, रौशन द्विवेदी को सचिव तथा वीरभद्र सिंह को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेलीब्रेटी, मंत्रियों ओर नेताओं को बुलाने की तैयारी बाहुबली बृजेश सिंह के बेटे की राजनीतिक पारी शुरू और मजबूत कराने के लिए काशी क्षेत्र का भाजपा संगठन जुट गया है। इसके लिए क्षेत्रीय, जिला और महानगर संगठन समेत कई बड़े चेहरों को भूमिका नजर आ रही है। अशोक चौरसिया से पिछले दिनों पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने मुलाकात की थी, जिसके बाद कई राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हुई थी। अब इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों के साथ-साथ सिनेमा जगत एवं बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को बुलाया जाएगा। 96 खिलाड़ी होंगे शामिल एसोसिएशन के सचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में छह राज्यों की छह टीमें हिस्सा लेंगी और लगभग 96 खिलाड़ी तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों के आवास, आवागमन, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री श्री अनूप जायसवाल, श्री अजीत रावत, श्री विद्यासागर, प्रतिभा सिंह, केएन पांडे, केएल, विजय यादव एवं प्रांजल अग्रहरि सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हालांकि मूल कैडर और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते पार्टी के अंदर विरोध के स्वर भी उठे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय , जिला और महानगर संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए किसी पदाधिकारी को जिम्मेदारी देने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User