जद्दूपुर में संगीतमय भागवत कथा:जीवन में सुंदर नीति अपनाने का दिया संदेश

Oct 01, 2026 - 21:17
0
जद्दूपुर में संगीतमय भागवत कथा:जीवन में सुंदर नीति अपनाने का दिया संदेश
मिर्जापुर में पड़री क्षेत्र के जद्दूपुर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र और अजामिलोपाख्यान का वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जीवन में सुनीति का होना आवश्यक है। सुंदर नीति और सदाचार को अपनाने से ही व्यक्ति को अटल शक्ति तथा प्रभु की कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके बाद भरत चरित्र सुनाते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम समय में मनुष्य की जैसी बुद्धि और स्मरण होता है, उसी के अनुसार उसकी गति निर्धारित होती है। उन्होंने जड़ भरत का उदाहरण दिया। अंत में अजामिलोपाख्यान सुनाते हुए कहा कि प्रभु के नाम का स्मरण जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग प्रशस्त करता है। कथा में रमेश शुक्ला, पं. श्रीनिवास ओझा, विजय चड्ढा समेत अन्य लोग और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User